Wednesday, 17 January 2018

वो जीता नही विजेता है

जिंदगी एक सवाल सी बन गई है,
हम उलझे हैं उन सवालों में,
जो जिनका कोई मोल नहीं,
वो बातें हैं, बस बातें है,

जितना प्रयास किया हमने,
उन बातों को सुलझाने का,
उतना ही लिपट गया उसमे,
उन लोगों को समझाने में,

जीवन को कठिन समझना ही,
प्रकृति का बस एक खेल है,
प्रकृति को जिसने समझ लिया,
वो जीता नही विजेता हैं।